कवर्धा, 20 जनवरी 2026/sns/- सखी वन स्टॉप सेंटर, जिला कबीरधाम में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रथम स्क्रूटनी पूरी कर ली गई है। इसके बाद पात्र, अपात्र और अमान्य आवेदकों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.kawardha.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। यदि किसी आवेदक को अपनी पात्रता, अपात्रता या आवेदन की स्थिति को लेकर कोई आपत्ति या दावा करना है, तो वे 28 जनवरी 2026 बुधवार शाम 5.30 बजे तक अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा आपत्ति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में रजिस्टर्ड डाक, ई-मेल dwcdokawardha@gmail.comके माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर जमा की जा सकती है।
आवेदकों को ध्यान रखना होगा कि नए दस्तावेज या प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि, पहले से जमा किए गए दस्तावेजों की पुष्टि के लिए यदि कोई अतिरिक्त प्रमाण प्रस्तुत किया जाता है, तो उस पर चयन समिति द्वारा विचार किया जा सकेगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

