कवर्धा, 20 जनवरी 2026/sns/- जिले के शासकीय हाई स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों कुल 145 स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं की सुरक्षा के लिए रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए जुडो, कराटे, ताइक्वांडो, किक बॉक्सिंग एवं अन्य मार्शल आर्ट में दक्ष खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण कराया जाना है। इच्छुक प्रशिक्षक अपना आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज दिनांक 27 जनवरी 2026, शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम में जमा कर सकते हैं।

