अंबिकापुर, 16 जनवरी 2026/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केंन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास एवं मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के वित्तीय, तकनीकि एवं कारोबार सहायता हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अम्बिकापुर में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। आवेदक योजना के तहत् ऑनलाईन माध्यम से PMFME की वेब पोर्टल www.pmfme.mofpi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या योजना के तहत् क्षेत्र स्तरीय सहायता के लिए नियोजित जिला रिसोर्स पर्सन (डी.आर.पी.) से सम्पर्क कर आवेदन हेतु सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही योजना के तहत् विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु कार्यालय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अम्बिकापुर में भी सम्पर्क कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत् नवीन सूक्ष्म खाद्य उद्योग स्थापित करने एवं पूर्व स्थापित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को विस्तार करने हेतु राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। योजना के तहत् प्रत्येक उद्योग हेतु सभी वर्गों में 35 प्रतिशत अनुदान छूट का प्रावधान है। योजनांतर्गत लाभार्थी का योगदान न्यूनतम 10 प्रतिशत होना चाहिए, शेष बैंक से ऋण के रूप में मिलेगा। खाद्य प्रसंस्करण अतर्गत पोहा निर्माण, फ्लोर मिल, दाल मिल, तेल मिल, बेसन निर्माण, सत्तू निर्माण, मसाला उद्योग, बिस्किट, केक निर्माण, बेकरी, आलू चिप्स, केला चिप्स, अदरक एवं लहसून पेस्ट, मूंगफल्ली प्रसंस्करण, बड़ी पापड, हल्दी मिर्च प्रोसेसिंग, मुरमुरा, लड्डू, लाई बताशा, आचार पापड़ वनोपज उत्पादों को प्रोसेसिंग एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किये जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
52 वार्डो में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी
राजनांदगांव, 10 सितम्बर 2025/sns/ – आज नगर निगम परिसर राजनांदगांव में ‘‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ के 52 वार्डों में प्रचार-प्रसार हेतु ‘सूर्य रथ’ का शुभारंभ किया किया। नगर निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा की अगुवाई में इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो लोगों को योजना के लाभों के बारे में […]
राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 31 अगस्त तक
दुर्ग, 28 अगस्त 2025/sns/- जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 20 से 31 अगस्त 2025 तक खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है।29 अगस्त 2025 को प्रातः 7.30 बजे सुराना कॉलेज मैदान पर श्री मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर के नाम से हॉकी खेल, फुटबॉल एवं खो-खो […]
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासकीय योजनाओं का लाभ- उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
आयुष्मान कार्ड से उपचार के संबंध में अस्पतालों के जांच के दिए निर्देश कवर्धा, 16 जनवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कवर्धा में अधिकारियों की बैठक में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुँचना चाहिए, यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। […]


