जगदलपुर, 09 जनवरी 2026/sns/- शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज की दशा और दिशा दोनों बदली जा सकती है। इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए करपावंड में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप रहे। इस दौरान बकावंड ब्लॉक के 12 हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों करपावंड, मंगनार, जैबेल, सतोषा, टेंपल कोमार, लावागांव, बड़े देवड़ा, संधकरमरी, मारीगुड़ा, तोगंकोगेरा और छिंदगांव की छात्राओं को निरूशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।इस मौके पर सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि पहले छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए घर से स्कूल तक पैदल चलना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। सरस्वती साइकिल योजना ने उनकी इस राह को आसान बना दिया है। अब 5 किलोमीटर के दायरे में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं और अपना भविष्य गढ़ें। पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप ने अपने उद्बोधन में सामाजिक बदलाव पर जोर देते हुए कहा कि पहले लोग कहते थे, लड़की को पढ़ाकर क्या करेंगे, उसे तो दूसरे घर जाना है, लेकिन अब यह धारणा बदल चुकी है। बेटियां पढ़-लिखकर न केवल नौकरी कर रही हैं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बन रही हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार ग्रहण करने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनबारी भद्रे, जनपद उपाध्यक्ष श्री तरुण पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधी और खंड शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर यादव, बीआरसी श्री सोनसिंह बघेल, प्राचार्य श्री रामलाल कश्यप सहित सभी 11 स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लखनपुर में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के द्वितीय चरण में निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्वच्छता का दिलाया शपथ
अम्बिकापुर, 11 अगस्त 2025/sns/- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता“ अभियान के द्वितीय चरण में लखनपुर विकासखंड में “स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।कलेक्टर […]
जेम पोर्टल के संबंध में कार्यशाला सम्पन्न
जांजगीर-चांपा, 02 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा भंडार क्रय नियम 2002 के अंतर्गत शासकीय विभागों में क्रय की जाने वाली सामग्रियों के संबंध में जेम पोर्टल के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक श्री जेवियर टोप्पो ने कार्यशाला में उपस्थित […]
बस्तर ओलम्पिक में प्रत्येक व्यवस्था जिम्मेदारी और समय बद्धता के साथ करें पूर्ण कलेक्टर श्री देवेश कुमार
सुकमा, 31 अक्टूबर 2025/sns/-जिले में बस्तर ओलम्पिक के सफल संचालन की तैयारी को लेकर कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर, एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, जिला स्तरीय अधिकारी, नोडल अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर श्री ध्रुव ने […]


