छत्तीसगढ़

स्कूल बसों का भौतिक सत्यापन एवं वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण 18 जनवरी को


राजनांदगांव, 09 जनवरी 2026/sns/- सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्यालय अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के क्षेत्राधिकार में संचालित सभी स्कूली बसों का भौतिक निरीक्षण, वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण रविवार 18 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से पुलिस रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में किया जाएगा। स्कूल बस संचालकों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर दस्तावेज सहित वाहन प्रस्तुत करने कहा गया है। वाहन प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में वाहन अनफिट मानते हुए ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *