जांजगीर-चांपा, 08 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के परिपालन में श्री अमित सिंह मरकाम पिता स्वर्गीय श्री गजाधर सिंह, निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला, तहसील अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा। श्री अमित मरकाम को जिला कार्यालय, जांजगीर-चांपा में भृत्य के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर प्रभावशील होगी।
संबंधित खबरें
मत्स्य सहकारी समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला क़ा आयोजन
बलौदाबाजार, 31 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी संघ मर्यादित बलौदाबाजार-भाटापारा के तत्वाधान में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के 116 पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति शामिल हुए। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में उप आयुक्त उमेश कुमार गुप्ता द्वारा […]
भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी में शीघ्र प्रारंभ होगा ‘लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर’ प्रशिक्षण मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
धमतरी, 30 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण विनियम 2023 के अंतर्गत युवाओं को आधुनिक विषयों में दक्ष बनाने तथा आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी के मध्य अनुबंध संपादित किया गया है। इस अनुबंध के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत […]


