अंबिकापुर, 08 जनवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अम्बिकापुर में छ.ग. गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव की माताजी स्व. श्रीमती स्वर्णलता सिंहदेव के ब्रह्मभोज एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उल्लेखनीय है कि विगत 26 दिसम्बर 2025 को श्रीमती स्वर्णलता सिंहदेव जी का निधन हो गया था। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री राम कुमार टोप्पो, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैंकरा, पूर्व सांसद राजनांदगांव श्री अभिषेक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

