जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों के विशेष सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 02 से 09 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू ने बताया कि इसी क्रम में रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों, दुकान संचालकों एवं हितग्राहियों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उत्सव के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने का संदेश दिया गया। विशेष सप्ताह के अंतर्गत शेष राशन कार्ड धारियों एवं हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही सभी उचित मूल्य दुकानों में प्रदर्शित सूचना बोर्ड, स्टॉक पंजी, वितरण पंजी एवं चावल उत्सव पंजी को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता बनी रहे। आज जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकान सिवनी (आईडी क्रमांक 542004027) में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, जनपद सदस्य बलौदा श्री चुड़ामणि राठौर, ग्राम पंचायत सिवनी की सरपंच श्रीमती कृष्ण कुमारी गोंड, ग्राम पंचायत सिवनी के सचिव श्री राधेश्याम पाटले सहित प्राथमिकता, अंत्योदय, निराश्रित एवं सामान्य राशन कार्डधारी हितग्राही उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेल्समेन श्रीमती राधिका राठौर द्वारा माह जनवरी 2026 के अंतर्गत हितग्राहियों को चावल, शक्कर एवं नमक का वितरण किया गया।
संबंधित खबरें
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में 29 जनवरी से
कोरबा जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 31 जनवरी कोरबा, 23 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में “राज्य स्तरीय रोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु कोरबा जिले के आवेदकों […]
नगर पंचायत लैलूंगा में डीएमएफ मद से शासकीय कन्या हाई स्कूल का बनेगा नवीन भवन कलेक्टर ने 77.32 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति
रायगढ़, 23 जनवरी 2026/sns/- नगर पंचायत लैलूंगा में शासकीय कन्या हाई स्कूल के लिए नवीन भवन निर्माण को कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 77 लाख 32 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से विद्यालय की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से […]
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी जिले में अब तक 2698.40 क्विंटल धान की हुई खरीदी
रायगढ़, 19 नवम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 15 नवंबर से जिले में सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है। जिले के 69 सेवा सहकारी समितियों के 105 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी व्यवस्था बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। जिले […]

