‘‘कोरबा, 02 जनवरी 2026/sns/-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा जिला कोरबा के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 को बालिका गृह आई.टी.आई.रामपुर में ^^Potect Today, Secure Tommorrow^^ शीर्षक पर पर्यावरण संरक्षण के संबंध में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि ‘पर्यावरण‘ पृथ्वी के चारों ओर से ढकी एक मोटी चादर के समान है, जो पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करता है। साथ-साथ जीवन जीने के लिए आवश्यक तत्व को बनाए रखने में मदद करता है। पर्यावरण संरक्षण मानवता की जिम्मेदारी है, प्रदूषण को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करने की आवश्यकता है, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया व उनकी देखभाल करने के संबध में प्रेरित किया गया, पानी को व्यर्थ ना करें और उसे बचाने के तरीके अपनाये, हम सभी को अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके पर्यावरण को बचाने में मदद करनी चाहिए क्यूंकि हमारा भविष्य इसी पर निर्भर करता है। उक्त शिविर में बालिका गृह के अधिक्षिका व समस्त कर्मचारी सहित लगभग 44 बच्चे उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
जिला सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे ने किया पदभार ग्रहण
बीजापुर 04 अगस्त 2025/sns/- नवीन पदस्थापना के तौर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने 4 अगस्त सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती नम्रता चौबे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। श्रीमती चौबे इससे पहले अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली, जिला- महासमुंद का दायित्व संभाल रहीं थी। वे मूलतः झारखण्ड के गढ़वा जिले […]
सुदूर अंचल में वन विभाग की पहल से बदल रहा ग्रामीणों का जीवन
मोहला, 20 नवंबर 2025/sns/- जिले के सुदूर क्षेत्रों में वन विभाग की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन ने ग्रामीणों के जीवन में बदलाव की शुरुआत कर दी है। वर्ष 2025 में वन मंडल मोहला द्वारा की गई वृहद कूप कटाई ने जहां विभागीय उपलब्धि हासिल की है। वही ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का […]
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किया गजमार पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण
रायगढ़, 24 अक्टूबर 2025/sns/- रायगढ़ के गजमार पहाड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में जारी सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक […]


