रायपुर, 01 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालित एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत आयुष विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बघेरा में नि:शुल्क चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 31 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 25 ग्रामीणों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। परीक्षण उपरांत रोगियों को संतुलित आहार-विहार अपनाने की सलाह दी गई तथा आवश्यकतानुसार औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया गया शिविर में ग्रामीणों को गैर-संक्रामक रोगों के कारण, उनके लक्षण एवं बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नियमित योग, प्राणायाम, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के पालन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया। योग चिकित्सक द्वारा विभिन्न योगाभ्यास एवं प्राणायाम का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। शिविर में सरपंच श्रीमती ऐश्वर्या देशमुख, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र मेश्राम, आयुष चिकित्सक डॉ. अनमोल गुप्ता, योग चिकित्सक डॉ. स्नेहा देशमुख, पीटीएस श्री जैतराम यादव, योग प्रशिक्षक श्री मनीष लहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री हरदीप सिंह गिल ने ली बैठक
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री हरदीप सिंह गिल ने ली बैठक सफाईकर्मियों के आईडी कार्ड बनाने, हेल्थ कैम्प लगाने, पीड़ित के परिजनों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास देने को कहा हॉस्पिटल प्रबंधन पीड़ितों को दी जाने वाली राहत की जानकारी आयोग को लिखित में प्रदान करें: श्री हरदीप सिंह गिल दोषियों के खिलाफ कड़ी […]
जिले में विद्यार्थियों का मैंडेटरी बायोमेट्रिक एवं आधार अपडेशन कार्य निरंतर जारी
दुर्ग, 31 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर से 08 नवम्बर 2025 जिले के चिन्हित सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन एवं आधार अपडेशन का कार्य 29 अक्टूबर से निरंतर चल रहा है। 30 अक्टूबर को 1642 विद्यार्थियों का मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन तथा 292 विद्यार्थियों का आधार अपडेशन […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सावन सोमवार को भोरमदेव में सुबह करेंगे पुष्प वर्षा से कावड़ियों का स्वागत
कवर्धा, 28 जुलाई 2025/sns/ – श्रावण मास के चौथे सोमवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित बाबा भोरमदेव धाम एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था का जीवंत प्रतीक बनने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर परिसर पहुँचकर सुबह कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, भक्तों […]

