छत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 15 जनवरी तक

मुंगेली, 31 दिसंबर 2205/sns/- शासन द्वारा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके लिए वेबसाइट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *