छत्तीसगढ़

“आपका पूंजी आपका अधिकारी“ अभियान के तहत  DEAF दावा शिविर संपन्न


अंबिकापुर, 30 दिसंबर 2025/sns/-  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा “आपका पूंजी आपका अधिकारी“ योजनान्तर्गत हितग्राहियों के एवं शासकीय विभागों के 10 वर्ष से अधिक लेन-देन नहीं हुये  DEAF खातों की जमा राशि को खातों को आपरेटिव  कराने के उपरांत हितग्राहियों को राशि सौंपने तथा शासकीय विभागों की राशि को शासन के खाते में जमा करने एवं नॉन आपरेटिव खातों को आपरेटिव करा कर यदि योजना संचालित हो तो उपयोग किये जाने एवं योजना बंद होने की स्थिति में शासन के खातें मे राशि जमा किया जाना है। इस संबंध में 29 दिसम्बर को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित कैम्प में जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित हुये। कैम्प अन्तर्गत 04 हितग्राहियों श्री अजीत मंडल, श्रीमती अमरावती, मोहम्मद मिर्जा अहमद एवं श्रीमती गीता के प्रकरणों का निराकरण कर राशि रूपये 915133.00 का सर्टिफिकेट किया गया। इसी कड़ी में शासकीय विभागों के 11 खातों का निराकरण कर रूपये 20766133.00 शासकीय खाते में जमा किया गया।  कैम्प  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ जिसमें  महाप्रबंधक आरबीआई रायपुर, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख तथा सभी बैंकों के प्रतिनिधि व सहायक कोषालय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *