बीजापुर, 30 दिसंबर 2025/sns/-बैठक में 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2025 तक प्राप्त दावा/आपत्तियों की सूची निर्धारित प्रारूप फॉर्म 9, 10, 11, 11ए एवं 11ब के अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रदाय की गई। प्राप्त दावा/आपत्तियों में नाम परिवर्धन हेतु 65 तथा संशोधन हेतु 3 दावा आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। प्राप्त सभी दावा/आपत्तियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी आमजन के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी।


