छत्तीसगढ़

छिंदगढ़ में शिक्षकों के कौशल विकास की पहल

सुकमा, 27 दिसंबर 2025/sns/-विकासखंड छिंदगढ़ के प्रशिक्षण कक्ष में 17 से 21 दिसंबर तक पांच दिवसीय ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज दुबे द्वारा किया गया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि इस प्रशिक्षण से तैयार प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को अभ्यास हेतु उपलब्ध कराए जाएँ, जिससे परीक्षाफल में सुधार हो और छात्र ब्लॉक, संभाग व राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बना सकें।
प्रशिक्षण में ब्लॉक के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के गणित, भौतिकी, रसायन, विज्ञान एवं जीव विज्ञान व्याख्याता शामिल हुए। मुख्य प्रशिक्षक श्री राकेश सिंह (व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकानार) तथा मास्टर प्रशिक्षकों चंद्रभान सिंह कावड़े, नारायण साहू एवं मनमोहन ठाकुर ने ब्लूम टैक्सोनॉमी, नई शिक्षा नीति 2020, डिजिटल शिक्षा, आईसीटी, एआई, स्कूल संस्कृति, व्यावसायिक शिक्षा, बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं मेंटरदृमेंटि संबंध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *