छत्तीसगढ़

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया किसान दिवस

सुकमा, 27 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को किसान दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिनका संपूर्ण जीवन किसानों के हितों को समर्पित रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के महामंत्री श्री धरम नाग तथा अध्यक्षता कृषि स्थायी समिति की सभापति एवं जनपद सदस्या श्रीमती सुकड़ी सोड़ी ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप संचालक कृषि श्री पी. आर. बघेल ने किसानों को जैविक खेती के महत्व, इसके लाभ एवं इससे आय बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि श्री धरम नाग ने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की तथा प्राकृतिक खेती अपनाकर लागत कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री एच. एस. तोमर ने किसान दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के कल्याण हेतु किए गए ऐतिहासिक योगदानों को स्मरण कराया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें श्री राजेन्द्र प्रसाद कश्यप, डॉ. योगेश कुमार सिदार, डॉ. संजय सिंह राठौर, उद्यान विस्तार अधिकारी श्री कमल गावड़े, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुरेश बैक, कृषि विस्तार अधिकारी श्री धनेश्वर बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *