मुंगेली, 26 दिसम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार प्रशासन गांव की ओर थीम पर सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से योजनाओं को सीधे आमजनों तक पहुंचाने तथा विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शासन की योजनाओं का त्वरित लाभ, जरूरी प्रमाण-पत्रों की सुविधा और जन शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम अखरार और पथरिया विकासखण्ड के ग्राम कुकुसदा में शिविर आयोजन किया गया।
शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य, श्रम, मत्स्य, पशुपालन, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, राजस्व सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आमजनों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक और सामाग्री प्रदान कर लाभान्वित किया गया। दोनों ही शिविर में 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, इनमें 250 से अधिक आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का नियमानुसार समयबद्धता के साथ निराकरण किया जा रहा है।
शिविर में अखरार जोन अंतर्गत ग्राम खुड़िया, डोंगरीगढ़, कठौतिया, नवागाव दयाली, झलरी, दरवाजा, कारीडोंगरी, घनाघाट, उरईकछार, डोंगरिया, कोसाबाड़ी, कोदवा महंत, सारिसताल, धनियाडोली, हरदीबांध, सरईपतेरा, बघनीभांवर, सुरही, निवासखार, महामाई, कटामी, लमनी, छपरवा, अचानकमार, बोईरहा, झिरिया, बिजराकछार,झझपुरीकला, तेलीखाम्ही और लाखासार के ग्रामीण शामिल हुए। इसी तरह कुकुसदा जोन अंतर्गत हथनीकला, ढोठमा, भटगांव, डाड़गांव, तरकीडीह, अमलीकापा, भिलाई, कंचनपुर, बरदुली, जेवरा, मोतिमपुर, रौनाकापा, अमोरा, कुकुसदा, कोकड़ी, पुछेली, बैजना, बरछा, लौदा और बगबुड़वा के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

