सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 दिसम्बर 2025/sns/- आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की नई दिल्ली में तैयारी हेतु फ्री कोचिंग सुविधा के लिए प्राक्चयन परीक्षा का रायपुर में आयोजन 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 02 तक किया जाएगा। रोल नंबर 20250001 से 20250386 तक केवल बालिका अभ्यर्थी हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय तिलक नगर गुढ़ियारी रायपुर में तथा रोल नंबर 30250001 से 30250701 तक केवल बालक अभ्यर्थी हेतु प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर में निर्धारित की गई है। इसके साथ ही इस प्राक्चयन परीक्षा हेतु जिन अभ्यर्थियों को अभिलेखों के अभाव से परीक्षा में बैठने हेतु अपात्र किया गया है, उन्हें प्रावधिक रूप से प्राक्चयन परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा के उपरांत पुनः अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर अभ्यर्थिता निरस्त की दी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाईट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन और एचएमएस ट्राइबल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.tribal.cg.gov.in तथा https://hmstribal.cg.nic.in/ ) से परीक्षा केन्द्र, रोल नंबर की जानकारी के साथ प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
अम्बिकापुर,3 जुलाई 2025/sns/- जिला पंचायत सभाकक्ष में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष […]
फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ ने फार्मासिस्ट ग्रेड 2 पद के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के वेबसाइट में 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इस पद के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में फार्मेसी काउंसिल से पंजीकृत औषधि निर्माण (फार्मेसी) में […]
मैनपाट के ग्राम रोपाखार में देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे कलेक्टर ने किया निरीक्षण नवाचार की सराहना स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की अनूठी पहल
अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- “स्वच्छता ही सेवा“ पखवाड़ा के अंतर्गत सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रोपाखार में देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे प्रारंभ किया गया है। यह नवाचार पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक अपशिष्ट के स्थानीय संग्रहण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर […]

