छत्तीसगढ़

युवाओ के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 29 दिसम्बर को

बलौदाबाजार, 22 दिसम्बर 2025/sns/- जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 29 दिसम्बर 2025 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा।

जिला रोजगार से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक श्रीराम लाईफ इन्सुरेंस बलौदाबाजार द्वारा मैनेजर के 5 पद, कम्प्युटर ऑपरेटर 1पद, अभिकर्ता 20 पद शैक्षणिक योग्यता दसवी से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 12 हजार से 25 हजार रूपये देय होगा, कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा।दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पद, सिक्योरिटी गार्ड 30 पद, शैक्षणिक योग्यता दसवी, बारहवी, उच्च उत्तीर्ण एवं अनुभव 0-3 वर्ष, उम्र 20 से 45 वर्ष, वेतन 15 हजार से 18 हजार रूपये एवं कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। टेक्नोटास्क प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 50 पद शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण, उम्र 18 से 30वर्ष, वेतन 10 हजार रूपये देय होगा, कार्यक्षेत्र रयपुर होगा।

इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण,पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपस्थित हो सकते है। इस संबंध मे अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727- 299443 में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *