छत्तीसगढ़

आपदा पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार, 20 दिसम्बर 2025/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये के मान से 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों में कुंवरमति खड़िया पति स्व. हिरानंद खड़िया, निवासी ग्राम छाता, तहसील सोनाखान, प्रीति खड़िया पति स्व. बीरसिंग खड़िया, निवासी ग्राम छाता, तहसील सोनाखान, जीवनलाल यादव पिता धनसाय, निवासी ग्राम कसौंदी, तहसील सोनाखान एवं मुगेली पैकरा पति स्व सोनाराम पैकरा, निवासी ग्राम महराजी, तहसील सोनाखान शामिल है।
पीड़ितों के निकट परिजनों के आग में जलने एवं नदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *