छत्तीसगढ़

गीधा उपार्जन केन्द्र पर दिखी सुशासन की झलक

मुंगेली, 18 दिसम्बर 2025/sns/- विष्णु के सुशासन में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से चल रही है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए छाया, पेयजल, बैठक व्यवस्था आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। शासन द्वारा किसानों के लिए किए गए व्यापक इंतजामों ने धान खरीदी प्रक्रिया को न सिर्फ सरल बनाया है, बल्कि पारदर्शी भी किया है। इससे खरीदी केन्द्रों में सुशासन की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
उपार्जन केन्द्र गीधा में धान विक्रय करने पहुंचे ग्राम जोगीपुर के किसान श्री परमेश्वर ठाकुर ने बताया कि उन्होंने 70 क्विंटल धान का विक्रय किया है। उपार्जन केन्द्र पहुंचने से लेकर धान तौल, पंजीयन और रसीद प्राप्त करने तक उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। केन्द्र में कर्मचारियों का सहयोगात्मक व्यवहार, समयबद्ध तौल व्यवस्था और सुव्यवस्थित लाइन प्रणाली से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि धान उपार्जन के लिए केन्द्र में बैठने की समुचित व्यवस्था, पीने के स्वच्छ पानी, छाया और इलेक्ट्रानिक व त्वरित तौल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसानों का समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।
परमेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि पहले धान विक्रय में लंबी प्रतीक्षा और अव्यवस्था की समस्या रहती थी, लेकिन इस वर्ष शासन द्वारा की गई व्यापक तैयारियों के कारण किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। भुगतान प्रक्रिया भी पारदर्शी होने से किसानों में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रति क्विंटल 3100 रूपए तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से खरीदी जा रही है। प्रशासन द्वारा किसानों को धान खरीदी के भुगतान के लिए भी समितियों में माइक्रो एटीएम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिससे किसानों में काफी उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *