छत्तीसगढ़

जनदर्शन आमजनों की मांगों एवं समस्याओं पर त्वरित संज्ञान

मुंगेली, 18 दिसम्बर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में जिले के ग्राम धरमपुरा के पूनम निर्मलकर ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचलय निर्माण कराने, ग्राम चंदली के स्वारथ लाल साहू ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम सोढ़ार के ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल दिलाने, ग्राम भीमपुरी के छबिला रात्रे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
इसी तरह ग्राम हरियरपुर के नरेन्द्र गेंदले ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, ग्राम नुनियाकछार के राजेश निषाद ने भूमि का रकबा सुधार कराने, ग्राम सारधा के दिर्नेश राजपूत ने नामांतरण कराने, ग्राम बोईरपारा की बिपती बाई ने अपने राशनकार्ड का केवायसी कराने, ग्राम खैरवार बै. के ग्रामीणों ने ग्राम में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, ग्राम लपटी के शत्रुहन यादव ने नया ऋण पुस्तिका बनवाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। एडीएम ने प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा एवं श्रीमती सारिका मित्तल सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *