कवर्धा, 17 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में अवैध धान भंडारण एवं अवैध परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध धान भंडारण, कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध नियमित जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में आज तहसील रेंगाखार अंतर्गत राजस्व विभाग, मंडी समिति एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 6 अलग-अलग प्रकरणों में कोचियों द्वारा अवैध रूप से संग्रहित कुल 293 क्विंटल धान जप्त किया गया। जप्त किए गए धान के संबंध में संबंधित व्यक्तियों द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
संबंधित खबरें
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 23 सितंबर एसटी/एससी वर्ग को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान
सुकमा, 19 सितंबर 2025/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के द्वारा प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अतंर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक […]
नशामुक्त भारत अभियान नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने 13 अगस्त को होंगे विविध आयोजन
कोरबा, 07 अगस्त 2025/sns/- नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जन-जागरूकता गतिविधियों के आयोजन हेतु कलेक्टर ने विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थानों सहित अन्य संस्थाओं को निर्देशित किया है कि जिले में 01 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक विशेष कर 13 अगस्त को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों तथा […]
शासकीय सेवकों के प्रोफाईल अपडेशन (ई केवाईसी) का कार्य 30 सितम्बर तक किया जाएगा पूर्ण
अम्बिकापुर, 20 सितम्बर 2025/sns/- वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि विभाग के अधीनस्थ समस्त शासकीय सेवकों का प्रोफाईल इंप्लॉय कॉर्नर एप अथवा इंप्लॉय कार्नर पोर्टल के उपयोग हेतु जानकारी अद्यतन किया जाना है। प्रोफाईल अपडेशन (ई केवाईसी) का कार्य 30 सितम्बर 2025 तक पूर्ण किया जाना है। (ई केवाइसी) का कार्य की पूर्णता का प्रमाण-पत्र […]

