सुकमा, 16 दिसंबर 2025/sns/-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निपुण भारत योजना एवं एफएलएन लक्ष्य मिशन 2026-27 के तहत जिले में 15 दिसम्बर को “सीखेगा बचपन – एफएलएन द्वितीय असेसमेंट (मिडलाईन मूल्यांकन)” का आयोजन किया जा रहा है। यह मूल्यांकन जिले की सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक शालाओं में कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों के लिए होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मण्डावी ने बताया कि इस मूल्यांकन में कक्षा पहली के 6,653, दूसरी के 7,575 एवं तीसरी के 7,417 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 21,645 बच्चों की भाषा एवं गणित विषय में कक्षानुरूप दक्षता का आकलन किया जाएगा।
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा श्री उमाशंकर तिवारी के अनुसार मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्र एवं आवश्यक सामग्री का वितरण कर दिया गया है तथा प्रभावी संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों की सीखने की गुणवत्ता को मजबूत करना है।


