छत्तीसगढ़

आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए 12 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित


राजनांदगांव, 09 दिसम्बर 2025/sns/- पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले में संचालित पीएमश्री शासकीय हायर सेकेण्डरी शालाओं में आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए जुडो, कराटे, ताईक्वांडों, किक बॉक्सिंग, मार्शल आर्ट विधाओं में दक्ष खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों से आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। प्रशिक्षण देने के लिए इच्छुक एवं पात्र प्रशिक्षक व खिलाड़ी 12 दिसम्बर 2025 तक आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 89 से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *