जांजगीर-चांपा, 02 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का सप्तम सत्र सोमवार 14 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर जांजगीर-चांपा के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र
खनन प्रभावित क्षेत्र तमनार और कापू में 10-10 बिस्तरीय एनआरसी का होगा संचालन रायगढ़, 22 जनवरी 2026/sns/- जिले में कुपोषण की दर में प्रभावी कमी लाने तथा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को सामान्य स्वास्थ्य श्रेणी में लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में खनन प्रभावित […]
राष्ट्रपति के समक्ष बास्तानार के युवाओं ने ‘गौर नृत्य’ से बिखेरे अद्भुत लोक-रंग
जगदलपुर, 07 फरवरी 2026/sns/- शनिवार का दिन बस्तर के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के शुभारंभ अवसर पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर की आदिम संस्कृति का सजीव और जीवंत स्वरूप प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस गरिमामयी अवसर पर बास्तानार क्षेत्र के […]
लेमरू, भैंसामुड़ा, रामपुर और केंदई में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन 27 जून को
कोरबा, 27 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 27 जून को विकासखंड कोरबा के ग्राम लेमरू कलस्टर में सम्मिलित ग्राम कुटुरूवां, अरसेना, सुर्वे, बड़गांव, देवपहरी, कनसरा, जाताडांड, डोकरमना, कुदरीचिंगर, गढ़उपरोड़ा, बहेरा, रांपा, केरीझेरिया, अरेतरा, लेमरू, कुउबहार, विमलता, रपता और नकिया के लिये हाई स्कूल लेमरू, विकासखंड करतला के ग्राम भैंसामुड़ा कलस्टर में […]


