छत्तीसगढ़

गहन पुनरीक्षण 2025-26 के तहत राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी साझा


बीजापुर, 29 नवंबर 2025/sns/-आयोग के निर्देशानुसार संचालित गहन पुनरीक्षण 2025-26 से संबंधित जानकारी प्रदान करने हेतु मान्यता प्राप्त एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की बैठक आज कलेक्टर परिसर स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल ने की।
बैठक में आयोग द्वारा जारी नवीन निर्देशों, एसआईआर के दौरान की जाने गतिविधि, दिशा-निर्देशों की प्रति जिसे पूर्व में ही सभी दलों को उपलब्ध करा दी गई थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दौरान प्राप्त फॉर्मों की अद्यतन स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने  ABC मतदाताओं एवं ASD मतदाताओं की अद्यतन संख्या भी प्रस्तुत की। जिन राजनीतिक दलों द्वारा  BLA (Booth Level Agent) नियुक्त किए गए हैं, उन्हें प्रति  BLA 25-25 फॉर्म प्रदान किए गए, जिनमें फॉर्म 06, 07 और 08 शामिल हैं। इन फॉर्मों का उपयोग  BLA द्वारा  BLo (Booth Level officer) के सहयोग हेतु किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों द्वारा SIR प्रक्रिया में किए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों में अजय कुड़ियम, जिला अध्यक्ष बीएसपी, हितेश साहनी BLA बीजेपी, अशोक राव मंडल अध्यक्ष, बीजेपी, फुलचंद गागड़ा, बीजेपी जितेंद्र कुमार हेमला, आईएनसी शामिल रहे।
सभी राजनीतिक दलों के प्रश्नों का समाधान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तार से किया गया। साथ ही SIR की तहसीलवार अद्यतन जानकारी की छायाप्रति भी सभी दलों को प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *