छत्तीसगढ़

WDC-PMKSY 2.0 बीजापुर अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव हेतु वाटरशेड विकास पर सोशल मीडिया प्रतियोगिता


बीजापुर, 29 नवम्बर 2025/sns/-जिले में कोई भी इच्छुक व्यक्ति जल संचयन संरचनाओं WHS like Check Dam, Cement Nallah Bund, Stop Dam, Loose Boulder Check, Trenches या डब्ल्यूडीसी.पीएमकेएसवाई 1.0 और 2.0 के तहत बागवानी, कृषि वानिकी, गतिविधियों और किसी अन्य वाटरशेड केंद्रीय/राज्य सरकार योजना के तहत बनाई गई जल संचयन संरचनाओं और समुदाय के लिए उनके लाभों को दर्शाते हुए लघु वीडियों/रील (30.60 सेकंड) या फोटो तैयार कर सकता है। प्रतिभागियों द्वारा अपनी सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद प्रविष्टियाँ 12 नवंबर से 31  दिसंबर 2025 के बीच ऑनलाइन जमा की जाएंगी। प्रतिभागियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ है टैग “#WDC-PMKSY&Watershed Mahotsav 2025” का उपयोग करना होगा। तदोपरांत प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए  https:wdcpmksy.dolr.gov.in registerMahotsav वेबसाइट/पोर्टल पर पंजीकरण/नामांकन करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई सामग्री का लिंक भी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध होगा। प्रतियोगिता अवधि पूरी होने के बाद, 31 जनवरी 2026, शाम 6.00 बजे तक, प्रतिभागियों को  reach (view) और  Engagement (Comments &Like का स्क्रीनशॉट जमा करना होगा।
अन्य नियम एवं शर्ते- प्रतिभागी किसी भी अधिनियम, नियम, विनियमन, दिशा-निर्देश आदि कि उल्लंघन के लिए जिम्मेदार होगा। अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री को प्रतियोगिता के लिए नहीं माना जाएगा। स्थान और या लाभार्थी प्रामाणिक होने चाहिए, गलत स्थान, लाभार्थियों को दर्शाने वाले क्रिएटिव पात्र नहीं हैं। रीलों पर केवल स्वाभाविक रूप से उत्पन्न  view और   Engagement ही पात्र होंगे। प्रतियोगिता के किसी भी चरण में, कृत्रिम रूप से बढ़ाई गई रीलों को स्वचालित रूप से अस्वीकार कर दिया जाएगा। डब्ल्यूडीसी, पीएमकेएसवाई के कार्यान्वयन विभाग से संबंधित सरकारी अधिकारी प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। विजेता प्रविष्टियाँ ,रील, फोटोग्राफ्स, निर्दिष्ट पोर्टल पर जमा करने के बाद क्वस्त् के कॉपीराइट के अधीन होंगी और DoLR और या राज्य विभाग द्वारा किसी भी प्रचार, शैक्षिक आदि उद्धेश्यों के लिए उपयोग की जा सकेगी। एक व्यक्तिगत प्रतिभागी रीलों के लिए अधिकतम 01 पुरस्कार और फोटोग्राफ्स के लिए 01 पुरस्कार प्राप्त कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *