छत्तीसगढ़

किसानों की बढ़ती जनभागीदारी से उपार्जन केंद्रों में धान की आवक हुई तेज जिले अब तक 1 लाख 20 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी


अम्बिकापुर, 28 नवम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में धान खरीदी कार्य ने गति पकड़ रही है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों और जिला प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था के चलते किसानों में धान विक्रय के प्रति उत्साह बढ़ा है। परिणामस्वरूप जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक बढ़ने से खरीदी गतिविधियों में निरंतर तेजी दर्ज की जा रही है।
जिला खाद्य विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,20,865.20 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। इस वर्ष जिले के 55,937 किसान पंजीकृत हैं, जिन्हें 54 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

तुंहर टोकन ऐप से मिली बड़ी राहत
आज 28 नवंबर 2025 को जिलाभर में कुल 816 किसानों ने धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त किया। इसमें से 592 किसानों ने समिति के माध्यम से 224 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप के जरिए घर बैठे टोकन लिया, डिजिटल माध्यमों के कारण किसानों को समिति के चक्कर लगाने, लाइन में खड़े होने या भीड़ का सामना करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

उपार्जन केंद्रों में बढ़ी व्यवस्था, किसानों का भरोसा मजबूत
जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में बारदाना उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, नमी परीक्षण, टोकन वितरण और माइक्रो एटीएम से भुगतान व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वहीं अधिकारी लगातार निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी केंद्र में अव्यवस्था न हो और किसान बिना किसी परेशानी के धान बेच सकें।
जिला खाद्य अधिकारी श्री  बी एस कांमठे ने बताया कि किसानों द्वारा कटाई का कार्य लगभग पूरा किया चुका है, इसलिए आगामी दिनों में धान खरीदी की रफ्तार और बढ़ेगी। धान उपार्जन केंद्रों की नियमित निगरानी की जा रही है और किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी हेतु किसान कंट्रोल नंबर 9630682959 पर संपर्क कर सलाह ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *