छत्तीसगढ़

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सही जानकारी प्रदान करने की अपील

मोहला, 27 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 04 नवम्बर 2025 से शुरू हो चुका है। निर्वाचन प्रक्रिया को सही और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचकों को गणना प्रपत्र का वितरण लगभग पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य प्रगति पर है।
इस संबंध में जनसामान्य से अनुरोध किया गया कि यदि कोई व्यक्ति मृत है, अब भारतीय नागरिक नहीं है, या उसका नाम निर्वाचन सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैए तो उसे गणना प्रपत्र में सही जानकारी प्रदान करनी चाहिए। इसके अलावा, किसी भी व्यक्ति को जानबूझकर गलत जानकारी देने या जो जानकारी वह जानता है या मानता है कि वह सत्य नहीं है, देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। जनसामान्य से अपील की गई है कि वे इस पुनरीक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से सहयोग करें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सही तरीके से और समय पर संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *