छत्तीसगढ़

WDC-PMKSY 2.0 बीजापुर अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव हेतु वाटरशेडविकास पर सोसल मीडिया प्रतियोगिता

बीजापुर, 26 नवम्बर 2025/sns/- जल ग्रहण विकास घटक सिंचाई योजना PMKSY 2.0 और केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के जल संचयन और संरचनाओं एवं बागवानी, कृषि वानिकी, वृक्षारोपण जैसे जलग्रहण विकास कार्यो से संबंधित रील्स एवं फोटोग्राफ्स पर आधारित सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसंबर 2025 तक हैै।
छत्तीसगढ़ राज्य हेतु कुल चयनित पांच रील जिसके लिए पुरूस्कार पचास हजार प्रतिविजेता रखा गया हैं। पॉंच रील्स में से दो रील WDC-PMKSY 1.0 तथा WDC-PMKSY 2.0 अंतर्गत निर्मित जल संचयन संरचनाओं, दो रील केन्द्रीय एवं राज्य से संचालित अन्य जलग्रहण विकास परियोजनाओं से निर्मित जलसंचयन संरचनाओं, व एक रील  WDC-PMKSY 1.0 तथा WDC-PMKSY 2.0 अंतर्गत कृषि/वानिकी, उद्यानिकी का होगा ।
    जिले में कोई भी इच्छुक व्यक्ति जल संचयन संरचनाओं WHS like /Check Dam, Cement Nallah Bund, Stop Dam, Loose Boulder Check, Trenches  या डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 1.0 और 2.0 के तहत बागवानी/कृषि वानिकी, गतिविधियों और किसी अन्य वाटरशेड केंद्रीय/राज्य सरकार योजना के तहत बनाई गई जल संचयन संरचनाओं और समुदाय के लिए उनके लाभों को दर्शाते हुए लघु वीडियों/रील (30-60 सेकंड) या फोटो तैयार कर सकता है। प्रतिभागियों द्वारा अपनी सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद प्रविष्टियाँ 12 नवंबर से 31  दिसंबर 2025 के बीच ऑनलाइन जमा की जाएंगी। प्रतिभागियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ हैषटैग  “#WDC-PMKSY&Watershed Mahotsav 2025” का उपयोग करना होगा। तदोपरांत प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registerMahotsav वेबसाइट/पोर्टल पर पंजीकरण/नामांकन करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई सामग्री का लिंक भी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध होगा। प्रतियोगिता अवधि पूरी होने के बाद, 31 जनवरी 2026, शाम 6.00 बजे तक, प्रतिभागियों को  reach (view) और  Engagement (Comments & Like) का स्क्रीनशॉट जमा करना होगा।
अन्य नियम एवं शर्ते:- प्रतिभागी किसी भी अधिनियम, नियम, विनियमन, दिशानिर्देश आदि कि उल्लंघन के लिए जिम्मेदार होगा। अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री को प्रतियोगिता के लिए नहीं माना जाएगा। स्थान और /या लाभार्थी प्रामाणिक होने चाहिए, गलत स्थान/लाभार्थियों को दर्शाने वाले क्रिएटिव पात्र नहीं हैं। रीलों पर केवल स्वाभाविक रूप से उत्पन्न  view और  Engagement ही पात्र होंगे। प्रतियोगिता के किसी भी चरण में, कृत्रिम रूप से बढ़ाई गई रीलों को स्वचालित रूप से अस्वीकार कर दिया जाएगा। डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई के कार्यान्वयन विभाग से संबंधित सरकारी अधिकारी प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। विजेता प्रविष्टियाँ (रील/फोटोग्राफ्स) निर्दिष्ट पोर्टल पर जमा करने के बाद,  DoLR  के कॉपीराइट के अधीन होंगी और  DoLR और/या राज्य विभाग द्वारा किसी भी प्रचार, शैक्षिक आदि उद्धेश्यों के लिए उपयोग की जा सकेगी। एक व्यक्तिगत प्रतिभागी रीलों के लिए अधिकतम 01 पुरस्कार और फोटोग्राफ्स के लिए 01 पुरस्कार प्राप्त कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *