छत्तीसगढ़

परीक्षा के सुचारू संचालन में पर्यवेक्षकों एवं केन्द्राध्यक्षों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – कलेक्टर


राजनांदगांव, 26 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 7 दिसम्बर 2025 को जल संसाधन के अंतर्गत आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा 2025 संचालन के लिए नियुक्त केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक ली। कलेक्टर श्री यादव ने छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन के अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफलतापूर्वक परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पर्यवेक्षकों एवं केन्द्राध्यक्षों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों को अच्छे से निर्वहन करने कहा। उन्होंने व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं नियुक्त केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं वीक्षकों के दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू सहित नियुक्त केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *