मोहला, 26 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद कैबिनेट मंत्री दर्जा, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा राज्य मंत्री दर्जा, सचिव श्री संकल्प साहू तथा सहायक अनु.अधि. श्रीमती अनिता डेकाटे 27 नवंबर 2025 को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगमन रेस्ट हाउस में होगा, जिसके पश्चात दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
समीक्षा बैठक के पश्चात दोपहर 3 बजे रेस्ट हाउस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट एवं चर्चा का कार्यक्रम होगा। जहाँ जनप्रतिनिधियों के सुझावों, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। शाम 4.30 बजे रेस्ट हाउस सभाकक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी।

