छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में रिक्त पदों पर अंतिम मेरिट सूची जारी अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 26 नवम्बर को


रायगढ़, 25 नवम्बर 2025/sns/- जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों में पात्र-अपात्र एवं निरस्त आवेदनों की सूची जिले के शासकीय वेबसाईट www.raigarh.gov.in एवं एकलव्य विद्यालयों तथा कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशन कर दावा आपत्ति आवेदन 28 मंगाए गए, जिसमें किसी भी प्रकार का कोई दावा आपत्ति आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। जीव विज्ञान की संशोधित अंतिम मेरिट सूची जारी किया गया है। जिसकी जानकारी जिले के शासकीय वेबसाईट में प्रकाशित किया गया है। जीव विज्ञान की संशोधित अंतिम मेरिट सूची अनुसार 1 पद के विरूद्ध 3 इस प्रकार 3 अभ्यर्थियों को 26 नवम्बर सुबह 10.00 बजे से 4.00 बजे तक कार्यालय सचिव/सहायक आयुक्त जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायगढ़ में दस्तावेजों का सत्यापन हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। अतः आवेदक निर्धारित तिथि एवं समय में दस्तावेजों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *