छत्तीसगढ़

राजधानी में स्काई वॉक का निर्माण कार्य प्रारंभ, शास्त्रीय चौक से जयस्तंभ तक एकांकी मार्ग,माह के लिए घोषित

शास्त्रीय चौक से जयस्तंभ तक एकांकी मार्ग

एक माह के लिए घोषित

जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

रायपुर 24 नवंबर 2025/ राजधानी में स्काई वॉक का निर्माण कार्य प्रारंभ है। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं दंडाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक तथा शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर रात्रि 10ः00 बजे से सुबह 06ः00 बजे तक एक माह तक एकांकी मार्ग होगा। प्रथम 15 दिन में शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर मार्ग तथा अगले 15 दिन में शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक एकांकी मार्ग होगा। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि एकांकी मार्ग किए जाने के लिए बंद मार्ग को प्रवेश एवं निर्गम स्थान पर पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टिव बेरिकेट्स लगाकर बंद करेंगे। वाहनों को परिवर्तित करने एवं यातायात संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में गार्ड्स की व्यवस्था करेंगे एवं बंद मार्ग के प्रारंभ एवं अंत में एकांकी मार्ग का सूचना बोर्ड प्रदर्शित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *