छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद 28 नवम्बर को जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे


राजनांदगांव, 22 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद 28 नवम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में अन्य पिछड़े वर्गों के हितार्थ संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा एवं अन्य पिछड़े वर्ग के क्रीमीलेयर निर्धारण के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकांति वर्मा उपस्थित रहेंगी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित होने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *