सुकमा, 21 नवंबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 के संबंध में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित किए जाने के साथ-साथ कलेक्शन कर डिजिटाइजेशन करने की प्रगति के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों का बैठक जिला निर्वाचन कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित किया गया।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत 4 नवंबर 2025 से तहसीलों में बीएलओ के द्वारा गणना पत्रक वितरण के साथ-साथ भरे हुए गणना पत्रक कलेक्शन का डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया की जानकारी से राजनीतिक दलों को अवगत कराते हुए उन्हें प्रगति सूची प्रदान किया गया।
इस क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में राजनीतिक पदाधिकारियों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कर्मचारी तथा राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त होने के बाद, मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन 9 दिसंबर 2025 को सभी निर्दिष्ट स्थानों पर किया जाएगा, और राजनीतिक दलों से सूची साझा की जाएगी। सूची में छूटे हुए व्यक्ति 09 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक दावा एवं किसी नाम के विलोपन हेतु आपत्ति दस्तावेज़ो के साथ अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 90/कोंटा के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य एक त्रुटिरहित एवं शुद्ध मतदाता सूची का निर्माण करना है। अंतिम रूप से 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची यानि इलेक्टोरल रोल को पब्लिश किया जाएगा। अगर कोई मतदाता बीएलओ के निर्णय से और ईआरओ के निर्णय से अगर असंतुष्ट हैं, तो वो जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपनी अपील कर सकते हैं। साथ ही, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अगर किन्हीं को कोई शंका है, कोई आपत्ति है, तो वो डिस्ट्रिक्ट व तहसील स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क में संपर्क कर सकते हैं या डीसीसी 1950 टॉल फ्री पर कॉल कर अपनी शंका का समाधान कर सकते हैं। जिला प्रशासन जिले के सभी नागरिकों से इस विशेष अभियान में सहयोग करने की अपील की है।


