दुर्ग, 20 नवम्बर 2025/sns/- कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग में विगत दिवस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त प्रसारण के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम रू. 2000 की 21वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर श्रीमती गोपिका गबेल संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। श्रीमती गबेल ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने हेतु विस्तृत जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती के लिये शासन की विभिन्न योजनाओं पर किसानों से चर्चा की और अधिक से अधिक जुड़ने का आव्हान किया। इस अवसर पर कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं जैविक खेती, प्राकृतिक खेती से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी भी किसानों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी कृषकों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. विजय जैन वरिष्ठ वैज्ञानिक ने की तथा खेती की आवश्यकता को देखते हुए किसानों से विस्तृत चर्चा की गई जिसके परिपेक्ष्य में उपलब्ध संसाधनों में प्राकृतिक खेती कैसे अपनाई जाय इसमें विस्तार से बताया। श्री मनीष कुमार वर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किसानों को प्राकृतिक खेती की संपूर्ण विधि का जानकारी प्रदान की एवं डाॅ. ईश्वरी कुमार साहू विषय वस्तु विशेषज्ञ ने प्राकृतिक/जैविक खेती में जैविक कीट नियंत्रण के तरीको से अवगत कराया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. ललिता रामटेके, डाॅ. विनय कुमार नायक, डाॅ. कमल नारायण एवं प्रक्षेत्र प्रबंधक डाॅ. आरती टिकरिहा, श्रीमती सृष्टि तिवारी एवं कृषि विभाग से श्री सौरभ कुमार वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, श्री रोशन शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
डोंगरगढ़ विकासखंड के 6 ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव, 19 सितम्बर 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के 6 ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम रूवातला में वार्ड क्रमांक 1 में चबूतरा सह स्टील रैलिंग निर्माण कार्य […]
छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य गाँव-गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचाना है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
कवर्धा, 18 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुने। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम बाघुटोला, नवापारा पहुंचे। यहाँ […]
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भिलाई स्कंदाश्रम में की पूजा अर्चना प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
दुर्ग, 27 अक्टूबर 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज भिलाई के हुडको स्थित स्कंदाश्रम में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तीन दिवसीय चलने वाले इस 28वीं स्कंद षष्ठी महोत्सव के महायज्ञ में राज्यपाल श्री डेका धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका के साथ सम्मिलित हुए तथा संकल्प लेकर देवी […]

