कोरबा, 20 नवंबर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा अंतर्गत नगर पालिका दीपका के वार्ड क्र. 10 स्थित आंगनबाड़ी पालना केन्द्र दीपका क्रमांक 7 में आंगनबाड़ी पालना सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 तक आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना कटघोरा में सीधे अथवा पंजीकृत/साधारण डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र का प्रारूप परियोजना कार्यालय कटघोरा के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा में संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
अग्निवीर थलसेना भर्ती 2025-26 के लिए चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण
रायगढ़, 03 सितम्बर 2025/sns/- सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा सीईई का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। रायगढ़ जिले के उन उम्मीदवारों, जिन्होंने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए […]
आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैम्प 3 दिसम्बर को
बिलासपुर, 28 नवम्बर 2025/sns/- आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में 3 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे से टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प निःशुल्क शिक्षा लर्न विथ अर्न प्रोगाम के अंतर्गत डिप्लोमा इन मेकाट्रोनिक्स के लिए है। जिसमें 18 से 23 वर्ष आयु के […]
संभागायुक्त श्री राठौर ने मादक पदार्थों की रोकथाम व अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश
दुर्ग, 20 जनवरी 2026/sns/-संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान एवं विभागीय अधिकारियों से ई-ऑफिस संचालन के संबंध में जानकारी ली। संभागायुक्त श्री राठौर ने उच्च शिक्षा विभाग को प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रभावी […]

