छत्तीसगढ़

रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आईटीआई पंडरिया में विविध कार्यक्रम आयोजित

कवर्धा, 19 नवंबर 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पंडरिया, लोरमी रोड ग्राम मोहताराखुर्द में 10 से 14 नवंबर तक रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य, लोकगीत एवं पारम्परिक वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित मॉडल एवं उपकरण तथा छत्तीसगढ़ी पारम्परिक औद्योगिक शिल्पों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम श्रृंखला में छत्तीसगढ़ का विकास और हमारी भूमिका मोर छत्तीसगढ़ विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा मोर छत्तीसगढ़ हरियर छत्तीसगढ़ कौशल से समृद्धि विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त आईटीआई के गौरवशाली पूर्व प्रशिक्षणार्थियों से संवाद, अनुभव साझा करना एवं सम्मान कार्यक्रम भी संपन्न हुए। इन सभी आयोजनों में संस्था के अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों एवं भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *