छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के सभी इंतजाम


बिलासपुर, 19 नवंबर 2025/sns/- जिले में धान खरीदी अब तेज रफ्तार पकड़ रही है। आज जिले के केंद्रों में धान खरीदी की गई, जहां पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित होती रही। घुटकू सेवा सहकारी समिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ खरीदी कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी और केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।
घुटकू सेवा सहकारी समिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। धान बेचने पहुंचे ग्राम घुटकू के किसान राम दयाल पराकर ने खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए किए गए इंतज़ाम बेहतर हैं। इस वर्ष वे 17 क्विंटल धान बेचने पहुंचे हैं और उनके अनुसार टोकन कटने से लेकर धान तौलने तक की प्रक्रिया सरल और बिना किसी परेशानी के पूरी हुई। केंद्र में बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित होने से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आय में स्थिरता आई है और खेती को आर्थिक मजबूती मिली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि से कृषि कार्यों सहायता मिल रही हैं।
किसान राम दयाल पराकर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों से किसानों को लाभ मिल रहा है। खेती पहले की तुलना में आसान और लाभदायक हो गई है। सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की अनेक समस्याओं का निराकरण हुआ है। इसी तरह लमेर, मानिकचौरी और अन्य उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। केंद्र में पहुंचने वाले किसानों ने व्यवस्था को लेकर संतोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *