छत्तीसगढ़

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित रायगढ़ जिले के पात्र अभ्यर्थी शीघ्र कार्यालय में दें उपस्थिति


रायगढ़, 19 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षकों के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 27 जुलाई 2025 को आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जारी वरीयता (मेरिट) सूची में शामिल रायगढ़ जिले के सभी अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने हेतु शीघ्र संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त आबकारी रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी कलेक्टोरेट रायगढ़ के कक्ष क्रमांक-66 स्थित सहायक आयुक्त, आबकारी कार्यालय में जल्द से जल्द उपस्थित होकर आगे की औपचारिकताएँ पूर्ण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *