सुकमा, 17 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव निर्देशानुसार जिले के अनुविभाग छिंदगढ़ अंतर्गत 01 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटित किया जाना है। जिसके तहत विकासखण्ड छिंदगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेतानार के अंतर्गत ग्राम जंगमपाल में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समिति उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छिन्दगढ़ में 28 नवंबर 2025 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छिन्दगढ़ में कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री मिश्रा ने सेवानिवृत्त हुए 15 शासकीय सेवकों को प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र
धमतरी, 02 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 15 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई-शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ रहने की कामना की।30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों […]
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
कवर्धा, 04 फरवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की […]
संयुक्त टीम ने बिचौलिए से 287 बोरी अवैध धान सहित 110 नग नये बरदाना किया जब्त
बलौदाबाजार, 09 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कोचिये और बिचौलिए पर.कड़ी निगरानी की जा रही है। सोमवार को राजस्व अनुभाग भाटापारा, सिमगा एवं पलारी में बिचौलिए से 287 बोरी अवैध धान एवं 110 नग बारदाना जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभाग […]


