कोरबा, 12 नवंबर 2025/sns/- बाल विवाह मुक्त जिला घोषित करने के उद्देश्य से कोरबा जिले में चल रहे जन जागरूकता अभियान को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत वसंत के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।शिक्षा विभाग ,जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 11 नवंबर 2025 तक जिले के 60 विद्यालयों से कुल 11 हजार 306 बच्चों ने बाल विवाह न करने की शपथ ली है। बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए यह एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।कार्यक्रमों के संचालन में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (नीति आयोग)का संयुक्त योगदान रहा। जिले में आगे भी इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने की योजना बनाई गई है ताकि कोरबा को शीघ्र ही बाल विवाह मुक्त जिले के रूप में स्थापित किया जा सके।
संबंधित खबरें
शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, 22 अगस्त 2025/sns/- उपसंचालक, रोजगार ने बताया कि भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु सेना भर्ती वर्ष 2025-26 हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसका कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन वायु सेना भर्ती कार्यालय द्वारा किया गया। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में जिले के उत्तीर्ण अभ्यार्थीयों को जो उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु […]
डीएमएफ से एक दिन मॉडल जिला बनेगा कोरबा मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
कोरबा, 06 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान स्वीकृत कार्यों की प्रगति, किए गए कार्यों की कार्योत्तर स्वीकृति तथा […]
एसआईआर: पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में हुआ परिवर्तन
मुंगेली, 05 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के संबंध में राजनैतिक दलों की महत्वपूर्ण बैठक ली एवं प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तारपूर्वक आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली का विशेष […]

