जगदलपुर, 11 नवम्बर 2025/sns/- बस्तर संभाग के विकास और विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार 12 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह समीक्षा बैठक जिला कार्यालय बस्तर के सभा कक्ष प्रेरणा हॉल में सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग करेंगे और इसमें संयुक्त सचिव (एल.डब्लयु.ई), भारत सरकार की उपस्थिति भी रहेगी। यह बैठक बस्तर संभाग के सातों जिलों के कलेक्टरों, संभाग स्तर के अधिकारियों और संभागीय नोडल अधिकारियों के लिए आयोजित की गई है।
इस उच्च-स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य जिलों में बुनियादी ढांचे से संबंधित अंतराल का आकलन करना है। समीक्षा के केंद्र में विशेष रूप से सड़क, पुल-पुलिया, मोबाइल टॉवर, प्राथमिक विद्यालय, पीएचसी, सीएचसी, आंगनबाड़ी और आजीविका आदि विषय रहेंगे। इसके अतिरिक्त विभागीय कार्यों की वर्तमान प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

