छत्तीसगढ़

धमतरी प्रशासन की पहल युवाओं को मिल रहा सेना भर्ती का निःशुल्क प्रशिक्षण रोजाना इन्डोर स्टेडियम में चल रहा सेना भर्ती हेतु शारीरिक प्रशिक्षण शिविर अग्निवीर और प्रादेशिक सेना भर्ती की तैयारी में जुटे धमतरी के युवाआगामी 15 नवम्बर से नया रायपुर में प्रादेशिक सेना भर्ती रैली

धमतरी, 11 नवम्बर 2025/sns/-युवाओं के लिए रोजगार एवं सेवा के नए अवसर खोलते हुए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा आगामी सेना भर्ती रैलियों की तैयारी को लेकर विशेष पहल की जा रही है। राज्य सरकार एवं प्रशासनिक तंत्र के समन्वय से जिले के नवयुवकों को प्रादेशिक सेना एवं अग्निवीर भर्ती रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आगामी 15 नवम्बर से नया रायपुर में प्रादेशिक सेना भर्ती रैली तथा 07 जनवरी से धमतरी में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इन दोनों भर्ती आयोजनों में जिले के युवाओं को रोजगार, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा प्रत्येक सुबह इन्डोर स्टेडियम, धमतरी में शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षित कोचों एवं खेल अधिकारियों की देखरेख में युवाओं को दौड़, लंबी कूद, पुशअप्स सहित सेना भर्ती से संबंधित शारीरिक दक्षता अभ्यास कराया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह पहल युवाओं में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य जागरूकता और अनुशासन की भावना को बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवक-युवतियां अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
जिला प्रशासन व पूर्व हवलदार ( आर्मी इंस्टेक्टर ) जीवन राम निषाद ट्रेनर निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने युवाओं से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी तैयारी को मजबूत करें और आगामी भर्ती रैलियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करें। प्रशासन का यह प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *