बलौदाबाजार, 07 नवम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ पर आधारित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार के सभाक़क्ष में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी सहित अधिकारी -कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं सम्बोधन के जीवंत प्रसारण को टी वी के माध्यम से देखा गया। इसके साथ ही जिला पंचायत, जनपद कार्यालय, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत एवं समस्त शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान में भी राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ पर स्मरणोत्सव मनाया गया।
ज्ञाताव्य है कि राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे साल भर कार्यक्रम देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण 7 से 14 नवंबर 2025,द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026,तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 एवं चतुर्थ चरण 1 से 07 नवंबर, 2026 तक चलेगा। अवधि में समस्त शासकीय कार्यालय, समस्त शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य संस्थानों पर वन्दे मातरम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।



