छत्तीसगढ़

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन का पीटीएस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचने पर हुआ भावमय स्वागत


राजनांदगांव, 06 नवम्बर 2025/sns/-उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन का पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भावमय स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की और पुष्प भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे परिसर में स्वागत की तैयारियां भव्य एवं गरिमामय वातावरण में की गई। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सख्त और सुव्यवस्थित प्रबंध किए गए थे। अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरी तरह चाक-चौबंद व्यवस्था रही। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेशदत्त मिश्रा, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, श्री खूबचंद पारख, श्री सचिन बघेल, श्री दिनेश गांधी, श्री रमेश पटेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री अशोक चौधरी, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *