छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तिथि पर ही मिला पेंशन पत्र

सुकमा, 03 नवम्बर 2025/sns/- जिला सुकमा में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही पेंशन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र ठाकुर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।सेवानिवृत्त कर्मचारियों में श्री दीनदयाल साहू, वाहन चालक (कार्यालय सहायक भूमि संरक्षक अधिकारी सुकमा) का नाम प्रमुख रहा, जिन्हें इस अवसर पर पेंशन आदेश प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में श्री शोभाराम ध्रुव, कोषालय अधिकारी सुकमा, श्री भोजराज भुआर्य, सहायक कोषालय अधिकारी सुकमा, श्री सुरेन्द्र कुमार नाग, पेंशन सहायक, श्री पी.एल. बघेल, उप संचालक कृषि विभाग तथा श्री राजे सिंह मरकाम, सहायक ग्रेड-3 सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *