बलौदाबाजार, 03 नवम्बर 2025/sns/- वित्तीय साक्षरता बढ़ाने डिजिटल लेनदेन दक्षता एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचने क़े उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नवचारी पहल क़े तहत जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में फाइनेसियल लैब स्थापित किया गया है। जिले क़े प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को इस फाइनेंसियल लैब (अर्थशाला) का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने अर्थशाला क़े विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस लैब को वित्तीय साक्षरता क़े लिये महत्वपूर्ण पहल बताया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,कलेक्टर दीपक सोनी,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ सनम जांगड़े, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित अन्य अधिकार उपस्थित थे।
जिला प्रशासन द्वारा पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में अर्थशाला (फाइनेन्सियल लैब ) का निर्माण किया गया है। इस लैब क़े
भू -तल में बैंकिंग जमा, ऋण, ईएमआई की गणना, क्रेडिट स्कोर, स्मार्ट एंड सेफ पेमेंट, एलआईसी की जानकारी, गेम्स में बिजनेस ओ पोलो, एकाटिंग एडवेंचर्स, मार्चट्स एक्सीचेंज, प्रॉफिट -लॉस, रिस्क गॉर्ड आदि मनोरंजक गेम्स हैं।इसके साथ ही लक्ष्य क़क्ष,ग्रुप्स एक्टिविटीज़, आईटीज़ लोंज, आकांक्षा क़क्ष , उड़ान क़क्ष है।
प्रथम तल में शेयर मार्केट में ट्रडिंग़ की जानकारी, कम्प्यूटर सिस्टम, लाइब्रेरी आदि की सुविधा हैं।फाइनेन्सियल लैब में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और डिजिटल युग में धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने में मदद करेगी। यहां लोगों को वित्तीय साक्षरता, निवेश जोखिम, लेनदेन में सावधानी आदि की जानकारी निःशुल्क मिलेगी।
गौरतलब है कि वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के लिए फाइनेंशियल लैब की स्थापना एक अत्यधिक प्रभावी तरीका है। यह लोगों को व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करता है।फाइनेंशियल लैब एक ऐसा समर्पित स्थान या प्लेटफॉर्म है जो छात्रों, निवेशकों या आम जनता को वास्तविक जीवन के वित्तीय परिदृश्यों और उपकरणों के साथ अभ्यास करने का अवसर देता है।यह बजट बनाने, बचत करने, बीमा लेने और निवेश करने के बारे में सूचित और विचारशील निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देता है।
वित्तीय धोखाधड़ी की पहचान और आर्थिक नियोजन जैसे जीवन-भर काम आने वाले कौशल सीख सकते हैं।


