मोहला, 01 अक्टूबर 2025/sns/-सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शपथ के दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों के कारण ही आज देश की एकता संभव हो सकी है और हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर देश की आंतरिक सुरक्षा और अखंडता के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इसी क्रम में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी एकता दिवस शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संबंधित खबरें
14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ आयोजित स्वतंत्रता दौड़ प्रात 7 बजे से आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा से होगा प्रारंभ
कवर्धा, 12 अगस्त 2025/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दौड़ आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा से स्वामी करपात्री स्कूल, सरदार पटेल मैदान, भारत माता चौक, वीर जयस्तंभ चौक, गुरूनानक चौक, बाजार […]
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ में उल्लेखनीय प्रगति और समावेशी विकास पर प्रकाश डाला उपराष्ट्रपति ने रजत महोत्सव को विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत का संकल्प बताया उपराष्ट्रपति ने जनजातीय समुदायों को वन, संस्कृति और विरासत का संरक्षक बताया उपराष्ट्रपति ने […]
विद्युत कंपनी ने आमजनों को स्मार्ट मीटर से होने वाले अनेक सुविधाओं की दी जानकारी
कवर्धा, 10 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा शहर में आमजनों को स्मार्ट मीटर की विविध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कवर्धा ज़ोन में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के अंतर्गत एक प्रभावी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को आधुनिक बिजली सेवाओं के लिए प्रेरित करते हुए स्मार्ट मीटर के […]


